Gurupedia

राशिफल

               राशि चुनें  मेष  वृष  मिथुन  कर्क  सिंह  कन्या  तुला  वृश्चिक  धनु  मकर  कुंभ  मीन        दैनिक  साप्ताहिक  मासिक  वार्षिक

Submit

अंक ज्योतिष

            अंक चुनें  1  2  3  4  5  6  7  8  9      दैनिक  वार्षिक

Submit

आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) - 8 September 2023

आज का राशिफल पढ़ने के लिए अपनी राशि चुनें (Choose your rashi to read today rashifal):

मेष दैनिक राशिफलमेष

वृष दैनिक राशिफलवृष

मिथुन दैनिक राशिफलमिथुन

कर्क दैनिक राशिफलकर्क

सिंह दैनिक राशिफलसिंह

कन्या दैनिक राशिफलकन्या

तुला दैनिक राशिफलतुला

वृश्चिक दैनिक राशिफलवृश्चिक

धनु दैनिक राशिफलधनु

मकर दैनिक राशिफलमकर

कुम्भ दैनिक राशिफलकुम्भ

मीन दैनिक राशिफलमीन


राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

मेष
(अ, ल, इ)
वृष
(ब, व, उ, ए)
मिथुन
(क, छ, घ, ह)
कर्क
(ड, हे)
सिंह
(म, ट)
कन्या
(प, ठ, ण, ट)
तुला
(र, त)
वृश्चिक
(न, य)
धनु
(ये, ध, फ, भ)
मकर
(भो, ज, ख, ग)
कुंभ
(गु, स, श, ष, द)
मीन
(दि, चा, झ, थ)

 

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर आपको मानसिक तनाव बना हुआ था,वह आज थोड़ा कम होगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही आपकी परेशानी दूर होने वाली है। 

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज के दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास ना करें। कार्यक्षेत्र में प्रसिद्ध मिलने से आज आप किसी काम को आसानी से कर पाएंगे। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आज आप आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ेंगे। संतान की शिक्षा में आ रही समस्या भी दूर होगी। वाहन के अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवन का कुछ नया रहस्य  आपके सामने आ सकता है। परिवार के सदस्य अच्छे नाराज हो सकते हैं। किसी की छोटी-मोटी बात भी आज आपको सहन नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम को लेकर कोई समस्या हो सकती है।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी वाहन को चलाने में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें नहीं तो समस्या हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों के लिए एक बजट बनाकर चले नहीं तो समस्या आ सकती है। आपकी व्यय बढ़ाने से थोड़ा परेशानी में आ सकते हैं।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सोचे समझे काम को पूरा करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों में आपके संबंध अच्छे रहेंगे। यदि किसी बात को लेकर उलझन चल रही थी तो वह भी आज दूर होगी। आप अपने कार्य को किसी दूसरों के भरोसे ना करें। परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो थोड़ी शांति रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप अपने आलस्य के चक्कर में किसी काम को कल पर डालेंगे,जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपके घर का माहौल आज कुछ अशांति पूर्ण रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आज किसी सदस्य का रिटायरमेंट हो सकता है। आप उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके व्यवसाय में जितनी आपको अपेक्षा थी उतना धन लाभ आपको नहीं मिलेगा। इस कारण आपका मन तो थोड़ा परेशान रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। उसमें अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। माता-पिता से किसी बात को लेकर ना उलझें।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके व्यवहार को लेकर आज आपके साथी भी परेशान रहेंगे। आपके मन की किसी इच्छा के पूरा न होने से आपका स्वभाव थोड़ा जिद्दी हो सकता है। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। आपको कोई नया काम करने के लिए सोच विचार करना पड़ सकता है।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी वाद विवाद की स्थिति में माहौल को शांत करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी सोच हुए सभी काम पूरे होंगे। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। गृहस्थ जीवन में भी यदि कुछ समस्याएं चल रही थी वह भी आज दूर होंगी। किसी नए मकान को खरीदने का सपना पूरा होगा।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके पास यदि धन की कमी थी तो वह कमी पूरी होगी। आप खान-पान पर पूरा ध्यान देने की ज़रूरत हैं। माताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था तो उनके कष्टो में वृद्धि हो सकती है। 

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप प्रसन्न रहने के कारण कोई भी डिसीजन आसानी से ले पाएंगे। परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर दूर जा सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी,उसके बाद ही आपके काम पूरे हो सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती है।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें नहीं तो प्रमोशन रुक सकता है। आपको अपने  स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आप किसी बड़े निवेश को करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।